UP Female Conductor Bharti: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य में महिला परिचालकों की भर्ती के लिए घोषणा की गई है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा महिला परिचालकों के 5000 पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। यूपीएसआरटीसी द्वारा की जाने वाली इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देना है, जिससे समाज में उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाया जा सके।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा राज्य में 5000 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया संविदा के आधार पर की जाएगी इसके अलावा इस भर्ती के लिए सबसे खास बात यह है कि महिला परिचालकों को उनके गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्त किया जाएगा और इन्हें अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जाएगा।
UP Female Conductor Bharti: Latest Update
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा महिलाओं के लिए संविदा के आधार पर कंडक्टर बननेे का सुनहरा अवसर दिया गया है। इसके लिए विभागीय मंत्री द्वारा 5000 महिला कंडक्टर पदों की भर्ती की घोषणा की गई है। सर्कार की मंशा के अनुरूप महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में इस भर्ती का आयोजन किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अथवा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य अथवा एनसीसी बी प्रमाण पत्र अथवा एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
Read more- 10वीं पास के लिए 9368 पदों पर यूपी कृषि सखी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
UP Female Conductor Bharti: Eligibility
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ कोर्स ऑफ कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स (ट्रिपल सी) प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इस भर्ती के तहत महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांको की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा इस भर्ती के लिए एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांक को पर पांच प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा।
UP Female Conductor Bharti: Important Date
उत्तर प्रदेश महिला परिचालकों की भर्ती के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जिलों के लिए 06 फरवरी से 04 मार्च 2025 तक अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई है जिसका विवरण नीचे दिया गया है। इस तिथि के अनुसार सभी महिला अभ्यर्थी अपने संबंधित जिलों के रोजगार मेले में जाकर इस भर्ती का लाभ ले सकती हैं।
जनपद का नाम | आयोजित तिथि |
नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर | 06 फरवरी 2025 |
गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी | 17 फरवरी 2025 |
मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ | 20 फरवरी 2025 |
सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज | 04 मार्च 2025 |
UP Female Conductor salary 2025
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह द्वारा बताया गया कि महिला परिचालक भर्ती के तहत चयनित चालकों/परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा इन्हें गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्ति भी प्रदान की जाएगी।
UP Female Conductor Bharti Selection Process
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा आयोजित महिला परिचालकों का चयन उपर्युक्त दिए गए मापदंड को पूरा करने के पश्चात किया जाएगा। इसके लिए सभी महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के समान लाभ दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए गए हैं।
UP Female Conductor Bharti Apply Online
राज्य में महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले के आयोजन के साथ ही महिला अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए परिवहन निगम द्वारा आधिकारिक वेबसाइट www.upsrtc.com पर क्षेत्रवार अलग-अलग लिंक प्रदान किये जाएंगे जिसके माध्यम से सभी महिला अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकती हैं। इसके अलावा इस भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा।
UP Female Conductor Bharti Apply link
upsrtc Female Conductor Apply Online | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |