Mahatari Jatan Yojana 2024: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना से राज्य की मजदूरी करने वाली गरीब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मजदूरी का काम नहीं करना पड़ेगा और उनके सामने जीवन यापन करने के लिए किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है क्योंकि इस योजना से मिलने वाले लाभ को प्राप्त करके गर्भवती महिलाएं अपना उचित देखभाल कर सकती हैं। यदि आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला है तो, आपको यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस लेख में योजना से संबंधित समस्त जानकारी नीचे दी गई है।
Mahatari Jatan Yojana 2024 (Overview)
योजना का नाम | मिनीमाता महतारी जतन योजना |
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2024 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
किसके लिए | राज्य की गर्भवती महिलाओं के लिए |
उद्देश्य | गर्भावस्था के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करके आर्थिक मदद करना |
सहायता राशि | ₹20000/- |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | csp-uat.esds-chips.in |
छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता के लिये आवेदन कैसे करें
Mahatari Jatan Yojana 2024 क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मिनीमाता महतारी जतन योजना 2024 की शुरुआत की गई है। इस योजना द्वारा जो गर्भवती महिलाएं भवन निर्माण तथा असंगठितत क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती हैं या उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं तो ऐसी श्रमिक महिलाओं को संस्थागत डिलीवरी तथा जच्चा और बच्चा की देखभाल के लिए ₹20000 की सहायता प्रदान की जाती है।
मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ लेने के लिए महिला श्रमिकों का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है। इस योजना द्वारा प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ देकर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी एवं बच्चों की उचित देखभाल के लिए तत्पर है।
Mahatari Jatan Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिला श्रमिकों को गर्भावस्था के दौरान हो रही आर्थिक परेशानियों से निजात दिलाना है। राज्य सरकार का मानना है कि महिला श्रमिकों को गर्भावस्था के दौरान पैसे की तंगी की वजह से मजदूरी का कार्य करना पड़ता है ऐसे में जच्चा और बच्चा दोनों के लिए खतरा हो सकता है।
ऐसी स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्भवती महिला श्रमिकों के लिए ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिससे गर्भवती महिला को अपनी मूलभूत जरूरत पूरा करने के लिए मजदूरी का कार्य नहीं करना पड़ेगा और इस धनराशि द्वारा प्रसूति से लेकर जच्चे और बच्चे की देखभाल का उचित प्रबंध हो सकता है।
Mahatari Jatan Yojana 2024 का लाभ
- छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना गर्भवती महिला श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना द्वारा गर्भवती महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- महतारी जतन योजना के अंतर्गत बोर्ड के तहत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के बच्चें के जन्म के उपरांत संभाग द्वारा ₹20000 की एक एक मुफ्त सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- यह सहायता राशि महिला श्रमिकों के बच्चों के जन्म के उपरांत दी जाती है।
- सरकार द्वारा ₹20000 की प्रसूति सहायता अधिकतम दो बच्चों तक ही प्रदान किये जाते हैं।
- सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के माध्यम से जच्चा और बच्चा की उचित देखभाल में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है।
- इसके अलावा मजदूरी पेशा प्रसूति महिलाओं को किसी भी तरह के कार्य करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
CG Mahtari Jatan Yojana 2024 के लिए पात्रता मापदंड
यदि आप मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाह रही है तो, आपको नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है –
- मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत श्रमिक लाभार्थी के पति या पत्नी का पंजीकरण होना आवश्यक है।
- महिला श्रमिक के गर्भवती होने का अधिकृत सत्यापन चिकित्सक, एएनएम या मितानिन द्वारा किया जाना आवश्यक है।
- इस योजना का लाभ सार्वजनिक और सरकारी संस्थानों में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों की पत्नियों को नहीं दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत प्रसूति का लाभ अधिकतम दो प्रसव के लिए ही दिया जाएगा।
- पंजीकरण के 90 दोनों के बाद ही आपको पात्रता की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
CG Mahtari Jatan Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप महतारी जतन योजना के तहत आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपके पास नीचे दिए गए कुछ आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है –
- बीपीएल राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे के जन्म के 90 दिन के भीतर श्रमिक पंजीयन प्रमाण
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
Mahtari Jatan Yojana 2024 Online Apply
यदि आप महतारी जतन योजना के अंतर्गतआवेदन आवेदन करना चाह रहे हैं तो आप नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से कर सकती हैं –
- महतारी जतन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित कार्यालय मे जाना होगा।
- संबंधित कार्यालय से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- अब इस आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक सही-सही भरे।
- इस आवेदन फॉर्म मांगे गए समस्त आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- इसके बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करें।
- आवेदन जमा करने के उपरांत आपके आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी।
- यदि आप योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन फॉर्म को स्वीकार करके आपको लाभान्वित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना से सम्बंधित जानकारी- यहां से देखें
FAQs
महतारी जतन योजना क्या है?
इस योजना द्वारा जो गर्भवती महिलाएं भवन निर्माण तथा असंगठितत क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती हैं या उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं तो ऐसी श्रमिक महिलाओं को संस्थागत डिलीवरी तथा जच्चा और बच्चा की देखभाल के लिए ₹20000 की सहायता प्रदान की जाती है।
छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना का पैसा कैसे चेक करें?
छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना के अंतर्गत अपना पैसा चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।