UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024: प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के व्याज एवं अधिभार में बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू की गई है। यह योजना 15 दिसंबर 2024 से तीन चरणों में शुरू की जायेगी। इस योजना द्वारा प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताअपने बकाया बिजली के बिल से मुक्ति पा सकते हैं।
इस योजना में छोटे लोड वाले, कम राशि के बकायेदारों को अधिभार में शत-प्रतिशत छूट दी जायेगी इसके अलावा अन्य श्रेणी के लोगों को भी ऐतिहासिक छूट प्रदान की जाएगी। इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024 (Overview)
योजना का नाम | एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
किसने शुरू की | माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ |
लेख का प्रकार | बिजली बिल माफी योजना 2024-25 |
प्रारम्भ तिथि | 15.12.2024 |
अंतिम तिथि | 31.01.2025 |
अधिभार में छूट | 100% |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.uppcl.org |
शौचालय योजना के लिए शुरू हुई नई आवेदन प्रक्रिया
UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024 Duration
एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 के अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्ता अधिभार में एकमुश्त छूट पाने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें यह प्रक्रिया 15.12.2024 से 31.01.2025 तक लगातार तीन चरणों में आयोजित की गई है।
प्रथम चरण (16 दिन) | द्वितीय चरण (15 दिन) | तृतीय चरण (16 दिन) |
15.12.2024 से
31.12.2024 तक |
01.01.2025 से
15.01.2025 तक |
16.01.2025 से
31.01.2025 तक |
UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024 Load Eligibility
एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 के अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणियों के समस्त भार के विद्युत उपभोक्ता को योजना का लाभ दिया जाएगा जो इस प्रकार है-
- एल0एम0वी0-1 (घरेलू)
- एल0एम0वी0-2 (वाणिज्यिक)
- एल0एम0वी0-4बी (निजी संस्थान)
- एल0एम0वी0-6 (औद्योगिक)
UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024 Benefits
उत्तर प्रदेश बिजली बिल माफी योजना 2024 के तहत मिलने वाले लाभ का संपूर्ण विवरण नीचे चार्ट के माध्यम से समझाया गया है जिसे देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत किस तरह से लाभ मिल सकता है-
क्रम संख्या | उपभोक्ता श्रेणी | भार | भुगतान के विकल्प | विलंबित भुगतान अधिभार में छूट (प्रतिशत में) | ||
प्रथम चरण | द्वितीय चरण | तृतीय चरण | ||||
1. | घरेलू उपभोक्ता | (एल0एम0वी0-1) 01 किलोवाट भार तक) सितंबर 2024 तक मूल बकाया ₹5000 तक | एकमुश्त भुगतान | 100% | 80% | 70% |
किश्तों में भुगतान (10 किश्त) | 75% | 65% | 55% | |||
2. | घरेलू उपभोक्ता | (एल0एम0वी0-1) 01 किलोवाट भार तक) सितंबर 2024 तक मूल बकाया ₹5000 से अधिक | एकमुश्त भुगतान | 70% | 60% | 50% |
किश्तों में भुगतान (10 किश्त) | 60% | 50% | 40% | |||
3. | घरेलू उपभोक्ता | (एल0एम0वी0-1) 1 किलोवाट भार से अधिक | एकमुश्त भुगतान | 60% | 50% | 40% |
किश्तों में भुगतान (04 किश्त) | 50% | 40% | 30% | |||
4. | वाणिज्यिक उपभोक्ता | (एल0एम0वी0-2) (सभी भार) | एकमुश्त भुगतान | 60% | 50% | 40% |
किश्तों में भुगतान (04 किश्त) | 50% | 40% | 30% | |||
5. | (निजी संस्थान) उपभोक्ता | (एल0एम0वी0-4बी) (सभी भार) | एकमुश्त भुगतान | 60% | 50% | 40% |
किश्तों में भुगतान (04 किश्त) | 50% | 40% | 30% | |||
6. | लघु एवं मध्यम उद्योग | (एल0एम0वी0-6) (सभी भार) | एकमुश्त भुगतान | 60% | 50% | 40% |
किश्तों में भुगतान (04 किश्त) | 50% | 40% | 30% |
ऊपर दिए गए चार्ट को देखकरआप अपनी बकाया बिजली बिल को एक मुश्त या किस्तों में जमा करके अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।
UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024 Online Registration
उत्तर प्रदेश बिजली बिल एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत विलंबित भुगतान अधिभार में छूट प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा –
- बिजली बिल माफी योजना के अंतर्गत अपने बिजली बिल अधिभार में छूट प्राप्त करने के लिए बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आपको विद्युत माफी योजना का डैश बोर्ड दिखाई देगा।
- यहाँ आपको उपभोक्ता कॉर्नर पर नए उपयोगकर्ता “पंजीकरण” विकल्प को चुने।
- इसके बाद “Discom Name” चुनें और बिजली विभाग द्वारा जारी खाता संख्या, बिल नंबर दर्ज करें और “Continue” पर क्लिक करें।
- अब इसमें मांगी गयी सभी जानकारी को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह से आप अपने बकाया बिजली के अधिभार माफ़ी के तहत रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024 Registration Link
UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024 Registration | Click Here |
UPPCL Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQs for UP Bijli Bill Mafi Yojana 2024
यूपी बिजली बिल छूट योजना 2024 क्या है?
प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के व्याज एवं अधिभार में बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू की गई है। यह योजना 15 दिसंबर 2024 से तीन चरणों में शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत ब्याज में 100% तक की छूट प्रदान की जाएगी।